HomeHindi Storyतेनाली रामा : तेनालीराम का न्याय

तेनाली रामा : तेनालीराम का न्याय

Tenali Raman Ka Nyay Story In Hindi

विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय जनता मे बहुत ही लोकप्रिय थे, राजा कृष्णदेव हमेशा अपनी प्रजा का बहुत खयाल रखते थे। राजा कृष्णदेव राय अपने न्याय के लिए प्रसिद्ध थे।

नामदेव का फ़रियाद लेकर दरबार मे आना

एक दिन राजा कृष्णदेव के दरबार में एक व्यक्ति रोते हुए आया। उसने कहा, “महाराज! मेरा नाम नामदेव है। मैं पास की ही हवेली में काम करता हूं। मेरे मालिक ने मेरे साथ धोखा किया है। मुझे न्याय चाहिए।”  राजा कृष्णदेव ने उससे पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ है तुम्हारे साथ। हमे पूरी बात बताओ।

नामदेव ने राजा को बताया कि करीब पांच दिन पहले मैं अपने मालिक के साथ हवेली से पंचमुखी शिवजी के मंदिर गया था। तभी काफी तेज आंधी आने लगी। हम दोनों मंदिर के पीछे के हिस्से में कुछ देर के लिए रूक गए। तभी मेरी नजर एक मखमली लाल रंग के कपड़े पर पड़ी। हुमने देखा तो वो एक छोटी पोटली थी, जिसके अंदर दो हीरे थे।

महाराज, वो हीरे मंदिर के पीछे वाले हिस्से में गिरे हुए थे, इसलिए कायदे से वो राज्य की संपत्ति थे। लेकिन, मेरे मालिक की नियत हीरे देखकर खराब हो गई थी। उन्होंने मुझे कहा कि हम यह आपस मे बाट लेते हैं। मेरे मन में भी लालस आ गया था, इसलिए मैंने इस बात के लिए हां कर दी।

हवेली पहुंचते ही मैंने जब मालिक से अपना हीरा मांगा, तो उन्होंने उसे देने से मना कर दिया। मैंने सोच रखा था कि हीरा मिलते ही उसे बेचकर मैं नौकरी छोड़कर खुद का कुछ काम शुरू करूंगा,

नामदेव ने महाराज से दुखी आवाज में कहा कि मैंने दो दिनों तक मालिक को मनाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मुझे हीरा देने से साफ मना कर दिया है। अब आप ही मेरे साथ न्याय कीजिए।

नामदेव के मालिक को दरबार मे बुलाना

नामदेव की बातें सुनते ही सम्राट ने तुरंत अपने सैनिकों को भेजकर अपने दरबार बुलाया। उसके आते ही जब महाराज कृष्णदेव ने हीरे के बारे उससे पूछताछ शुरू की। जवाब में उनसे कहा कि ये मेरा नौकर झूठ बोल रहा है। हां, ये सच है कि उस दिन हमें मंदिर के पीछे के हिस्से में हीरा मिला था। मैंने वो हीरे इसे राजकोष तक पहुंचाने के लिए कहा था।

फिर दो दिन बाद जब मैंने इससे हीरे जमा करने की रसीद मांगी, तो यह घबरा गया और सीधे मेरे घर से निकलकर आपके पास आ गया। तब से यह सारी झूठी कहानी आपको सुना रहा है।

तभी महाराज ने नामदेव के मालिक से पूछा कि क्या आपने इसे हीरे किसी के सामने दिए थे। नामदेव के मालिक ने कहा, “हां, महाराज मैंने अपने तीन नौकरों के सामने इसे हीरे की पोटली दी थी।”

यह जानते ही राजा कृष्णदेव ने उन तीनों को बुलवाया। नौकरों ने दरबार में पहुंचते ही नामदेव के खिलाफ गवाही देते हुए कहा कि उनके मालिक ने नामदेव को हीरे उनके सामने ही दिए थे।

तभी दरबार से निकलकर कुछ देर महाराज अकेले में अपने मंत्रियों से सलाह-मशवरा करने लगे। सबसे पहले राजा कृष्णदेव ने कहा कि मुझे नामदेव सच्चा लगता है। उनके अन्य मंत्रियों ने कहा कि महाराज हम उन गवाहों को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

तेनालीराम का न्याय

राजा कृष्णदेव ने तेनालीराम से पूछा कि उनका क्या कहना है। मुस्कुराते हुए तेनालीराम ने कहा कि मैं अभी सच और झूठ का पता लगा लूंगा। बस आप लोगों को कुछ देर पर्दे के पीछे बैठना होगा।

राजा ने तेनालीराम की बात सुनते ही ठीक वैसा ही किया। दूसरे मंत्री भी राजा को देखते हुए पर्दे के पीछे बैठ गए। अब तेनालीराम ने पहले गवाह को बुलवाया और हीरे के बारे में पूछा। उसने वही पुराना जवाब दिया। फिर तेनालीराम ने कहा कि ये बताओ वो हीरे कैसे दिखते थे? क्या तुम उनका आकार इस कागज में बनाकर दिखा सकते हो? उस गवाह ने कहा कि वो एक पोटली में थे, इसलिए पता नहीं कि वो कैसे दिखते थे।

तेनालीराम ने पहले गवाह को वही रुकने के लिए कहकर दूसरे गवाह को बुलवाया और वही सवाल पूछा। दूसरे गवाह ने कहा, “मैंने वो दोनों हीरे देखे थे।” फिर उसने कुछ अजीब से चित्र बना दिए।

फिर तीसरा गवाह तेनाली के सामने आया और उसने जवाब में कहा कि हीरे एक कागज में लिपटे हुए थे, इसलिए उसने उन्हें देखा नहीं।

पर्दे के पीछे बैठे राजा ने तीनों गवाहों की बातें सुनी थी। सबकी अलग-अलग बातों से यह स्पष्ट हो गया था कि नामदेव सच बोल रहा था और उसका मालिक झूठ। तीनों गवाह को भी समझ आ गया कि उनका झूठ पकड़ा गया है। सभी ने महाराज के पैर पकड़कर उनसे माफी मांगते हुए कहा कि हमें हमारे मालिक ने झूठ बोलने के लिए मजबूर किया था। हम ऐसा नहीं करते तो वो हमें काम से निकाल देते।

राजा कृष्णदेव अब सीधे दरबार गए और नामदेव के मालिक को गिरफ्तार करके उसके घर की तलाशी करने का आदेश दिया। कुछ देर बाद ही सैनिकों को उसके घर में हीरे मिल गए। बस फिर क्या था महाराज ने हीरे जब्त कर लिए और उसपर 30 हजार स्वर्ण मुद्राओं का जुर्माना लगा दिया। गलती नामदेव की भी थी, उसे चेतावनी के साथ कुछ स्वर्ण मुद्रा देकर जाने दिया गया।

कहानी से सीख

  • इस कहानी से हमे यह सीख मिलती है। की कभी भी लालच नहीं करना चाइए। लालच हमेशा गलत काम करवाती हैं।
  • झूठ कभी न कभी पकड़ा ही जाता हैं।

Tenali Raman Ka Nyay Story In Hindi

Hindi Bhajan

Chalisa

Aarti

Wikipedia on Hinduism

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments