HomeBhajanचदरिया झीनी रे झीनी

चदरिया झीनी रे झीनी

chadariya jheeni re jheeni lyrics jhini re jhini

कबीरा जब हम पैदा हुए,
जग हँसे हम रोये,
ऐसी करनी कर चलो,
हम हँसे जग रोये ।

चदरिया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरिया झीनी रे झीनी ।

अष्ट कमल का चरखा बनाया,
पांच तत्व की पूनी,
नौ दस मास बुनन को लागे,
मूरख मैली किनी,
चदरिया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी ।

जब मोरी चादर बन घर आई,
रंगरेज को दिनी,
ऐसा रंग रंगा रंगरे ने,
के लालो लाल कर दिनी,
चदरिया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी ।

चादर ओढ़ शंका मत करियो,
ये दो दिन तुमको दिनी,
मूरख लोग भेद नहीं जाने,
दिन दिन मैली किनी,
चदरिया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी ।

ध्रुव प्रहलाद सुदामा ने ओढ़ी,
शुकदेव ने निर्मल किनी,
दास कबीर ने ऐसी ओढ़ी,
ज्यो की त्यों धर दिनी,
चदरिया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी ।

चदरिया झीनी रे झीनी,
राम नाम रस भीनी,
चदरिया झीनी रे झीनी

Hindi Bhajan

Chalisa

Aarti

Wikipedia on Hinduism

chadariya jheeni re jheeni lyrics jhini re jhini

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments