HomeHindi Storyakbar birbal storyअकबर-बीरबल: जोरू का गुलाम

अकबर-बीरबल: जोरू का गुलाम

Akbhar Birbal Joru Ka Gulam Story In Hindi

एक बार की बात है, राजा अकबर व अपने दरबार में मंत्रीगणों से कुछ अहम मामलों पर चर्चा कर रहे थे। बातों बातों मे, एक मंत्री ने दूसरे मंत्री को जोरू का गुलाम कहा।

बीरबल ने भी अकबर से कहा, “मुझे लगता है कि ज्यादातर पुरुष जोरू के गुलाम होते हैं और अपनी पत्नियों से डर कर रहते हैं।” बीरबल की यह बात राजा तथा कुछ मंत्रियों को बिल्कुल भी पसंद न आई। उन्होंने इस बात का विरोध किया।

देखते देखते राज सभी मे दो खेमे बन गए, बीरबल ने राजा से कहा कि वे अपनी बात को सिद्ध कर सकते हैं। मगर, इसके लिए राजा को प्रजा के बीच एक आदेश जारी करवाना होगा।

वह आदेश यह था कि, अगर यह सिद्ध होता हैं, की कोई पुरुष अपनी पत्नी से डर गया, तो उसे दरबार में एक मुर्गी जमा करानी होगी। राजा बीरबल की इस बात पर तैयार हो गए।

अगले ही दिन प्रजा के बीच यह आदेश जारी कर दिया गया। फिर क्या था, देखते ही देखते बीरबल के पास ढेरों मुर्गियां इकठ्ठा हो गईं और सैंकड़ों मुर्गियां महल के बगीचे में घूमने लगीं। हर सुबह कुछ लोग मुर्गियां जमा करने महल मे आते।

अब बीरबल राजा के पास पहुंचे और बोले, “महाराज! महल में मुर्गियां की संख्या बताती हैं, की लोग सच मे जोरू के गुलाम हैं। अब आप इस आदेश को वापिस ले सकते हैं।” मगर, महाराज अभी भी बीरबल से सहमत नहीं थे।

बीरबल भी हारना नहीं चाहते थे, तो बीरबल ने अपनी बात सिद्ध करने के लिए एक नया उपाय निकाला। एक दिन बीरबल राजा के पास गए और बोले, “महाराज! मैंने सुना है कि पड़ोस के राज्य में एक बहुत की खूबसूरत राजकुमारी रहती है। अगर आप चाहें, तो क्या मैं आपका रिश्ते की बात करू।

यह सुनते ही राजा चौंक उठे और बोले, “बीरबल! तुम ये क्या कह रहे हो, राजनेतिक विवाह अलग बात हैं, अभी महल मे पहले से ही दो महारानियां मौजूद हैं। अगर उन्हें इस बात की भनक भी लगी, तो मेरी खैर नहीं होगी।”

यह सुनकर बीरबल ने तपाक से जवाब दिया, “चलिए महाराज, फिर तो आप भी मेरे पास दो मुर्गियां जमा करा ही दीजिए।” अब तो आप मन गए, न की जोरू का गुलाम सिर्फ एक कहावत नहीं हैं।

राजा बीरबल का ऐसा जवाब सुनकर हँसे, और उन्होंने अपना आदेश उसी वक्त वापस ले लिया।

Akbhar Birbal Joru Ka Gulam Story In Hindi

Hindi Bhajan

Chalisa

Aarti

Wikipedia on Hinduism

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments