HomeHindi Storyतेनाली रामा: अद्भुत कपड़ा

तेनाली रामा: अद्भुत कपड़ा

Adbhut Kapada Tenali Rama Story In Hindi

अद्भुत कपड़ा

एक समय की बात है। राजा कृष्णदेव राय विजयनगर में दरबार लगाकर बैठे थे। उसी समय दरबार में एक ठग महिला एक बक्सा लेकर आई।

महिला ने राजा से कहा की उसके पास सुंदर कपड़े बनाने की एक गुप्त कला हैं, महिला ने राजा को एक मखमली साड़ी दिखाई, साड़ी इतनी सुंदर थी कि जो भी उसे देखता वह हैरान रह जाता।

राजा ने महिला से कहा की हम आपको अपने राज्य में रुकने के अनुमति देते हैं, आप यहा रुके तथा राज परिवार के शाही कपड़े अब आप ही बनाए, महिला ने राजा से कहा की इसमे बहुत सा धन तथा समय लगता हैं।

राजा राजा कृष्णदेव राय ने महिला की बात मान ली और उसे धन दे दिया। महिला ने साड़ी तैयार करने के लिए 1 साल का समय मांगा। इसके बाद वह महिला साड़ी बुनने वाले अपने कारीगरों के साथ राजा के महल में बड़ी शान से रहने लगी और राज परिवार के कपड़ों की बुनाई करने लगी।

इस दौरान उस महिला व कारीगरों के खाने-पीने से लेकर तमाम खर्चे राजमहल ही उठाता था। इसी तरह 1 साल का समय निकल गया। फिर राजा ने अपने मंत्रियों को उस साड़ी को देखने के लिए उस महिला के पास भेजा।

जब मंत्री कारीगर के पास गए, तो वह देखकर हैरान रह गए। वहां दो कारीगर बिना किसी धागे या कपड़े के कुछ बुन रहे थे। मतलब कारीगर सिर्फ कपड़े बनाने का नाटक कर रहे थे।

महिला की चतुराइ

महिला ने बताया कि उसके कारीगर राज परिवार के लिए कपड़े बुन रहे हैं, लेकिन मंत्रियों ने बताया कि उन्हें कोई साड़ी-कपड़ा दिखाई नहीं दे रहा है। इस पर उस महिला ने कहा कि यह साड़ी सिर्फ वही लोग देख सकते हैं, जिनका मन साफ हो और जीवन में उन्होंने कोई पाप न किया हो।

मंत्री समझ गए की यह महिला तो एक ठग हैं, ओर एक साल से यह राजा के धन पर ऐश कर रही हैं।

उन्होंने बहाना बनाते हुए उस महिला से कहा कि उन्होंने वह साड़ी देख ली है और वो वहां से चले गए। राजा के पास वापस आकर उन्होंने कहा कि वह साड़ी बहुत ही सुंदर है।

राजा इस बात से काफी खुश हुए। अगले दिन उन्होंने उस महिला को वह साड़ी लेकर दरबार में हाजिर होने का आदेश दिया। वह महिला एक बक्सा लिए हुए अपने कारीगरों के साथ अगले दिन दरबार में आ गई। उसने दरबार में बक्सा खोला और सबको साड़ी दिखाने लगी।

दरबार में बैठे सभी लोग बहुत हैरान थे, क्योंकि राजा समेत किसी भी दरबारी को कोई साड़ी नहीं दिखाई दे रही थी। महिला ने फिर वही कहा की जिसका मन साफ हाँ, वही इस कपड़े को देख सकता हैं,

अब राजा भी समझ गए की महिल तो एक ठग हैं जो की पूरे एक साल से राज्य मे रह कर मजे कर रही हैं, अब राजा ने तेनाली राम को बुलाया ओर कहा की इस महिला का झूठ सबके सामने लाओ ,

तेनाली राम के मन में एक योजना आई। उन्होंने उस महिला से कहा – “राजा चाहते हैं कि तुम खुद उस साड़ी को पहनकर दरबार में आओ और सभी को वह साड़ी दिखाओ।”

तेनाली राम की यह बात सुनकर महिले समाज गई की तेनाली राम क आगे उसका झूठ नहीं चल सकता, वह महिला राजा के सामने मांफी मांगने लगी। उसने राजा को सब सच-सच बता दिया कि उसने कोई साड़ी नहीं बनाई है। वह सबको मूर्ख बना रही थी।

महिला की बात सुनकर राजा को बहुत गुस्सा आया। उन्होंने उसे जेल में डालने की सजा सुना दी, लेकिन जब उस महिला ने बहुत विनती की, तो उन्होंने उसे छोड़ दिया और माफ करके उसे जाने दिया। साथ ही राजा ने तेनाली राम की चतुराई की तारीफ भी की।

कहानी से सीख :

– महिला समझदार थी, पर उसने मेहनत करने के बजाय झूठ बोल कर पैसे कमाने की सोची, अगर वो ईमानदारी से काम करती तो सम्मान के साथ बहुत  सा धन काम सकती थी,

हमे हमेशा याद रखना चाहिए की अधिक दिनों तक झूठ को छिपाया नहीं जा सकता है। एक न एक दिन सच्चाई सबसे सामने आ ही जाती है।

Adbhut Kapada Tenali Rama Story In Hindi

Hindi Bhajan

Chalisa

Aarti

Wikipedia on Hinduism

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments