HomeBhajanगुरु पुनम की रात सुहानी

गुरु पुनम की रात सुहानी

guru poonam ki raat suhani lyrics

मेरी फरियाद है दादाजी धुनिवाले से 
हमें भी तार  देना अपनी मेहरबानी से

गुरु पुनम की रात सुहानी
 मधुर मिलन की बेला है 
खंडवा जिले में दादाजी का 
कितना प्यारा मेला है

कितना प्यारा प्यारा नजारा
दादाजी के मंदिर का 
किस्मत वाले…है वो भक्त 
जिसको दर्शन मिला है
गुरुपुनम की रात सुहानी 
मधुर मिलन की बेला है 

महिमा न्यारी दादाजी की 
वो तो बड़े चमत्कारी है 
खुशियों से वो …दामन भरते 
ऐसे दादा निराले है 
गुरुपुनम की रात सुहानी
मधुर मिलन की बेला है 

सारी  दुनिया के रखवाले 
शिव अवतारी धुनिवाले 
तिन लोक में … नाम है उनका 
कहते उन्हें डंडे वाले है 
गुरुपुनम की रात सुहानी 
मधुर मिलन की बेला है 

चरण कमल में शीश झुकालो 
अपने गुरु  को दिल में बसालो 
सब भक्तो की …बिगड़ी बनाये 
खोले नसीबो का ताला है
गुरुपुनम की रात सुहानी 
मधुर मिलन की बेला है  

guru poonam ki raat suhani lyrics

Hindi Bhajan

Chalisa

Aarti

Wikipedia on Hinduism

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments